Araria News: ऑटो-टोटो के कब्जे में फारबिसगंज की सड़कें, हर चौक-चौराहे पर जाम से त्राहिमाम
अररिया, नवम्बर 28 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। शादी-विवाह का लग्न शुरू होते ही फारबिसगंज शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। शहर की शायद ही कोई ऐसी सड़क या चौक-चौराहा बचा हो, जहां लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ता हो। सदर रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, हॉस्पिटल चौक, सुभाष चौक, बाजार समिति और छुआपट्टी सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। आम राहगीर हों या बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहक, सभी घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। स्थानीय बाजारवासियों के अनुसार, शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह सड़कों पर ऑटो, टोटो और ई-रिक्शा की बेतहाशा बढ़ती संख्या और उनका अनियंत्रित परिचालन है। चौक-चौराहों पर ऑटो और टोटो का जमावड़ा, सड़कों पर अतिक्रमण तथा छोटे-बड़े वाहनों का बेरोकटोक परिचालन यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.