Araria News: एसडीओ के नेतृत्व में विशेष चला वाहन जांच अभियान,मचा हड़कंप
अररिया, जुलाई 11 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय अस्पताल रोड स्थित रेलवे गुमटी के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में एसडीपीओ राज किशोर कुमार, ईएसआई मो. वारिस, अजीत कुमार, परिवहन विभाग के अधिकारियों, ऑन-वे टीम तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भाग लिया। ऑन-वे डिवाइस की सहायता से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर मौके पर ही चालान काटा गया। जांच के दौरान कुल 21 वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न यातायात नियमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.