Araria News: एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली
अररिया, अक्टूबर 25 -- फिटनेस जागरूकता के लिए साइकिल रैली Araria News: अररिया, एक संवाददाता। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रविवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई। फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज थीम पर आयोजित इस रैली की अगुवाई वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने की। रैली वाहिनी मुख्यालय अररिया से शुरू होकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया तक पहुंची। इसमें एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगभग सात किलोमीटर तक साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को भी फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने और प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए समय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.