Araria News: एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: बथनाहा (अररिया), एक संवाददाता। फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के तहत रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित रैली में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया गया। अभियान दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' का संदेश देते हुए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.