अररिया, नवम्बर 6 -- सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई Araria News: अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 52वीं वाहिनी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर नेपाली शराब बरामद की। यह कार्रवाई कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी डुमरिया के बलकार्मिकों द्वारा विशेष गश्ती के दौरान की गई। घटना की जानकारी देते हुए निरीक्षक राजवीर मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 171 के रास्ते कुछ लोग नेपाल से भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब की खेप लाने वाले हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अमन सिंह के नेतृत्व में विशेष नाका दल गठित कर चिह्नित स्थान पर भेजा गया। टीम जब सीमा स्तंभ संख्या 171 से करीब 300 मीटर पश्चिम भारतीय क्षेत्र में पहुंची तो नेपाल की ओर से ...