Araria News: एसएसबी ने अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
अररिया, अक्टूबर 16 -- Araria News: अररिया, एक संवाददाता। स्वच्छता का विशेष अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान एसएसबी के जवानों ने रेलवे प्लेटफॉर्म और ऑटो रिक्शा पड़ाव की साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट मितुल कुमार ने बताया कि स्वच्छता का विशेष अभियान 6.0 के तहत दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अररिया सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, प्रमुख सड़कों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.