अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता अररिया जिले के फारबिसगंज-रानीगंज-सरसी होते हुए से भागलपुर के कुर्सेला तक करीब 94 किलोमीटर लंबी एसएच-77 के किनारे पिछले डेढ़ दशक में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। सड़क निर्माण और नवीनीकरण के बाद वर्ष 2011 से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान वर्ष 2023 तक चला। इस दौरान रानीगंज, बनमनखी और पूर्णिया क्षेत्र में वन विभाग की ओर से करीब एक लाख पौधे लगाए गए। इनमें से बड़ी संख्या में पौधे अब बड़े होकर पेड़ का रूप ले चुके हैं, जबकि कई पौधे समय के साथ नष्ट भी हो गए। रानीगंज वृक्ष वाटिका के पूर्व वनपाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एसएच-77 के रानीगंज क्षेत्र में वर्ष 2011 से 2023 तक करीब 45 हजार पौधे लगाए गए थे। वहीं बनमनखी क्षेत्र में करीब 25 हजार और पूर्णिया जिले में पड़ने वाले एसएच के हिस्से में करीब 30 हजा...