Araria News: एलटी में टोका फंसा कर चोरी कर बिजली जला रहे दो उपभोक्ता पर केस दर्ज
अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी कर जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी चोरी कर बिजली जलाने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में अवैध रुप से जला रहे अलग अलग पंचायत के दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। कनीय अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि छापेमारी दल द्वारा कुर्साकांटा पंचायत के खैसरेल वार्ड संख्या 8 में एलटी में टोका फसा कर जला रहे एक उपभोक्ता बिजली जला रहा है। उपभोक्ता के द्वारा बकाया राशि नहीं देने के कारण बिजी विच्छेद कर दिया गया था। इसी तरह हरिरा पंचायत के तकिया टोला वार्ड संख्या 7 में भी अवैध रुप से बिजली जा रहे एक उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एलटी में टोका फंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.