अररिया, जुलाई 11 -- Araria News: जोकीहाट (एं. सं.)। गलगलिया-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के किसान चौक मवेशी हाट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब ट्रक गलगलिया से अररिया की ओर जा रहा था। किसान चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण डिवायडर तोड़ते हुए ट्रक सड़क पर पलट गयी। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक और खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : एनएच 327 ई जोकीहाट किसान चौक के पास पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला घटना के तुरंत बाद स्था...