Araria News: एनएच 27 और एनएच 327 ई के कई क्षेत्र हैं संवेदनशील
अररिया, जुलाई 4 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता जिले के नेशनल हाईवे से गुजरते समय इन स्थानों पर अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। एनएच 27 कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के आसपास अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है। साइकिल या पैदल यात्रियों को बचाने के चक्कर में यहां कई बार भीषण आमने- सामने की टक्करें हुई हैं। रामपुर कोदरकट्टी का मुसहरी चौक, बजरंगबली चौक व महलगांव थाना क्षेत्र के करियात के आसपास फोरलेन पार करते समय भारी वाहनों की चपेट में आने से स्थानीय लोगों और साइकिल-बाइक सवारों की अक्सर मौत होती है। जीरोमाइल मोड़ व मुड़बल्ला चौक को ग्रे स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। सिरसिया पोठिया पुल का इलाका भी कोहरे और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह अत्यंत खतरनाक माना जाता है। फारबिसगंज रामपुर ओवरब्रिज के तीखे ढलान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.