Araria News: एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश
अररिया, सितम्बर 19 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित और प्रस्तावित सड़क व पुल से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। समीक्षा के क्रम में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई और परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त एनएच-27 के मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई।बैठक में फारबिसगंज -जोगबनी- पलासी जंक्शन ओवरब्रिज के डीपीआर कार्य की भी जानकारी ली गई। इसी क्रम में डीएम ने डीपीआर से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य प्रारंभ करने की दिशा में त्वरित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.