अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कुसमौल पंचायत के वार्ड संख्या-तीन में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में खराब रहने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है । इस उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली नहीं मिलने से परेशान और आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को खराब ट्रांसफार्मर के समीप जमकर प्रदर्शन किया के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की जोरदार तरीके से मांग की । ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण कैलाश राम, नुनुलाल सरदार, सुरेंद्र सरदार, सोदी सरदार, कैलु सरदार, छुतहरु सरदार, कारी सरदार, अ...