अररिया, अगस्त 23 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। अपनी 15 वर्षीया नाबालिग बेटी के कथित अपहरण के बाद पिछले एक महीने से उसके माता-पिता थाना और विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पीड़ित माता स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने और उसके अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी संख्या 468/26 दर्ज है।

मामले का विवरण पीड़ित मां ने आवेदन में बताया था कि 20 जुलाई की सुबह करीब 3:30 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से गायब थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन के दौरान मकान निर्माण के लिए घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद तथा लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के जेवरात भी गायब मिले।

परिजनों की खोजबीन परिजनों के अनुसार, आसपास और अपने स्तर से खोजबीन करने पर उन्हें जानकारी मिली कि मोहम्मद दिलदार, प...