अररिया, जुलाई 9 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। बुधवार की देर रात गोढ़ियारी चौक स्थित राजकुमार राय की पुत्री चंचल की शादी में एक ऐसा दर्दनाक दृश्य सामने आया, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। एक ओर मंडप में शहनाई बज रही थी, वर-वधू सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे थे, तो दूसरी ओर उसी शामियाने के दूसरे छोर से सटे घर में एक परिवार अपने जवान बेटे की मौत पर विलाप कर रहा था। डीजे वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले मिट्ठू कुमार शादी वाले परिवार के ही करीबी और पड़ोसी थे। शादी की तैयारियों से लेकर बारात के स्वागत तक वह पूरे उत्साह से जुटे थे। विडंबना देखिए कि जिस समय मिट्ठू जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, उसी समय उसकी मां और बहन शादी की रस्मों में शामिल होकर मंगलगीत गा रही थीं। उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि जिस बेटे...