Araria News: एक किलोमीटर का बिजली तार की चोरी
अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। 11केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पलासी के स्विच यार्ड में रखे गए एक किलोमीटर बिजली तार चोरी करने का मामला सामने आया है। बिजली तार चोरी करने वाले चोर पलासी वार्ड संख्या पांच निवासी सतीश मलिक पिता गिरानन्द मलिक को पलासी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पलासी के कनीय विद्युत अभियंता राजेश कुमार के लिखित शिकायत पर सतीश कुमार मलिक पिता गिरानन्द मलिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सतीश मलिक को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.