Araria News: एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लॉ छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
अररिया, जुलाई 3 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में जिले के जोकीहाट प्रखंड के डुमरिया पंचायत स्थित जामा मस्जिद के निकट विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों,नि:शुल्क विधिक सहायता और न्याय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। छात्रों ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Araria News: महिलाओं को मिलने वाली फ्री कानूनी सुरक्षा की मिली विस्तृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.