Araria News: उर्वरक दुकान में मिलीं कई अनियमितताएं, कार्रवाई के निर्देश
अररिया, सितम्बर 12 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को फारबिसगंज के ढोलबाजा रोड स्थित जय अंबे सेल्स नामक उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक एवं कीटनाशक के भंडारण और बिक्री से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि उर्वरक के स्टॉक और दीवार के बीच नियमानुसार निर्धारित दो से तीन फीट की दूरी नहीं रखी गई थी। वहीं, उर्वरक की बोरियों का भंडारण भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया को निर्धारित अलग-अलग ब्लॉक में रखने के बजाय पेस्टिसाइड एवं कीटनाशकों के साथ रखा गया था। इसके अलावा उर्वरक के साथ मक्का एवं अन्य खाद्यान्न साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.