Araria News: उपद्रवियों ने एसटीएफ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया, दोनों ओर से गोलियां चली
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया), नि.सं.। फारबिसगंज-नरपतगंज फोरलेन स्थित थलहा नहर के पास रविवार दोपहर स्मैक तस्करों को पकड़ने गई एसटीएफ पटना की टीम पर तस्करों और उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक अधिकारी समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक और उसके सहयोगियों ने स्थानीय तस्करों के साथ मिलकर अचानक हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने एसटीएफ की बोलेरो और एक सफेद रंग की कार को रॉड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घिरे जवानों ने जब सुरक्षित निकलने का प्रयास किया, तो दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। हमले में घायल जवानों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.