अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-अररिया मार्ग पर नारायणपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में उदय कुमार मंडल और ऑटो चालक महताब आलम की मौत की खबर मिलते ही दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। कहीं जवान बेटे को खोने का गम है तो कहीं परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से मातम पसरा है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अवधेश और विशाल के परिजन भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। नाती की मौत से बदहवास हुई नानी: यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया में दोनों आंखे फोड़कर युवक की हत्या, सनसनीउदय कुमार मंडल की मौत से परिवार में मातम फारबिसगंज प्रखंड के जोखरन गांव निवासी उदय कुमार मंडल की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज करीब 18 साल ...