अररिया, नवम्बर 25 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता जिले में नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम के दिशा-निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अररिया जीरो माइल के पास एक मारुति ऑल्टो कार से 25.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज की ओर से फोरलेन सड़क के रास्ते विदेशी शराब की बड़ी खेप अररिया लाई जा रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक मद्यनिषेध-सह- थानाध्यक्ष, अररिया राहुल कुमार दुबे के निर्देश पर अवर निरीक्षक शिवज्ञान कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: उत्प...