Araria News: ई-रिक्शा पलटने से दो घायल, एसएसबी जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा मुख्यालय के सामने सोमवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल हो गए। बथनाहा-बीरपुर मार्ग पर वाहिनी मुख्यालय के मुख्य द्वार से करीब 10 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पलटने से फुलकाहा निवासी नंदलाल (35) और सुखदेव (50) घायल हो गए। मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड कमांडर व एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल 56वीं वाहिनी की चिकित्सा शाखा में पहुंचाया। यहां चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों के साथ बेहतर इलाज और आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज भेज दिया गया। एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.