अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड संख्या एक स्थित ईंट भट्ठा के निकट निजी जमीन पर कब्जा करने के दौरान कब्जाधारी द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई की बताई जाती है। थाना में बिलंब से आवेदन देने का कारण पंचायती बताया गया है। इस घटना को लेकर लैलोखर गरैया निवासी दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य निरीक्षक सह सब रजिस्टार डॉ मंजर आलम ने कुर्साकांटा थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित डॉ मंजर आलम ने बताया कि वे दिल्ली में रहते हैं। कमलदाहा व कुर्साकांटा मौजा में ईट का भट्ठा, ईट भट्ठा का ऑफिस व खेती वाली निजी जमीन हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पुलिस ने वारंटी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार वर्ष 2019 से उस जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। कई बा...