अररिया, सितम्बर 19 -- Araria News: ​अररिया, निज संवाददाता। जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर पंचायत के रहमतगंज वार्ड संख्या चार में शनिवार की सुबह पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आवास योजना के लाभ को लेकर उपजे विवाद में छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।​ यह भी पढ़ें- Araria News: आवास योजना के विवाद में छोटे भाई ने बड़े पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीरघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक शरीफ शनिवार सुबह शौच के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे उसके छोटे भाई मासूम ने उस पर अचानक चाकू से वार कर दिया। हमले में शरीफ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गये। लोगों ...