Araria News: आरोहण भारत ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में सामाजिक संस्था 'आरोहण भारत ट्रस्ट' द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास एवं अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर सहित कई परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान का यह दृश्य समारोह का सबसे भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.