अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। जिले में आम जनों की शिकायतों के सरल, सुलभ और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले के पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में सहयोग शिविर के आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के 12 पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों के 11 वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक डीएम विनोद दूहन ने नगर परिषद क्षेत्र के राजोखर, वार्ड संख्या-05 स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविरशिविर ...