अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: अररिया, संवाददाता जिले के पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में सहयोग शिविरों के आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इन शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दे रहे हैं, जिनके समाधान की दिशा में मौके पर आवश्यक कार्रवाई की भी की जा रही है। बुधवार को डीएम विनोद दूहन ने नगर परिषद अररिया क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल, जयप्रकाश नगर, वार्ड संख्या-07 और स्थानीय हाई स्कूल में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बताया यह भी पढ़ें- Darbhanga News: शिविर में प्राप्त आवेदनों का जल्द निबटारा करे...