अररिया, नवम्बर 17 -- Araria News: भरगामा । निज संवाददाता पूर्व के आपसी विवाद को लेकर हरिपुर कला पंचायत अंतर्गत बरमोतरा गांव वार्ड संख्या 14 में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में भरगामा पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिक दर्ज की है। एक पक्ष के शाहीन प्रवीण पति मो सदाब के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है, जबकि दूसरे पक्ष के मो रउफ आवेदन पर नौ लोगों को आरोपित किया गया है । इस मामले में दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 16 लोगों पर मारपीट व सहित अन्य धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आपसी विवाद में मारपीट, नौ लोगों को भेजा गया जेल हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों के ओर से प्राथमिक की दर्ज होने के बावजूद भरगामा पुलिस ने फिलहाल प्रथम पक्ष की आवेदिका शाहीन प्रवीण ...