Araria News: आपसी विवाद में सगे बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, स्थिति गंभीर
अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या-5 में बुधवार की देर रात आपसी विवाद में सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है, इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घायल विपिन यादव (42 वर्ष) अंचरा निवासी समत लाल यादव का बेटा है। आरोपी पप्पू यादव समत लाल यादव का बड़ा बेटा है। घटना के बाद से ही आरोपी पप्पू यादव फरार है। गांव में दहशत का माहौल है। इधर घटना के बाद देर रात ही ग्रामीणों की मदद से घायल विपिन यादव को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज पूर्णिया स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आपसी विवाद में भाई ने भाई को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.