अररिया, अक्टूबर 25 -- सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता Araria News: सिकटी, एक संवाददाता।सिकटी प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को रेल व सड़क दुर्घटना के बचाव से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ हीं स्कूली बच्चों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में संबंधित जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा में सुरक्षित शनिवार अन्तर्गत मौजूद शिक्षकों द्वारा जल एवं भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण, पेड़-पौधे के संरक्षण सहित प्राकृतिक तथा अप्राकृतिक घटना से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर सावधानी पूर्वक सड़क पार करने के संदर्भ में सावधानी बरतने के बारे में विस्तृत रूप से जागर...