Araria News: आधा दर्जन दुकानें राख, लाखों की क्षति
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणु चौक के समीप शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में फल, सब्जी, भुजा और नाश्ते की दुकानें आ गईं। इस अगलगी में दुकानदारों को करीब चार से पांच लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की देर रात दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, स्थानीय लोगों और सिमराहा थाना पुलिस की ओर से अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। हालांकि, दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.