Araria News: आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार में ताला तोड़कर चोरी
अररिया, सितम्बर 24 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय, अररिया बाजार में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल परिसर में लगे तालों को तोड़कर मोटर और बिजली के पंखे चुरा लिए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में प्रधानाध्यापक ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार सुबह जब शिक्षक और कर्मी स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने विद्यालय के कमरों के ताले टूटे हुए देखे। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि एक कमरे से पानी की मोटर और दूसरे कमरे से छत का पंखा गायब था। प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अज्ञात तत्वों ने स्कूल में चोरी की वारदात को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.