अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता अररिया जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में फारबिसगंज कराटे संस्था द्वारा स्थानीय थाना मध्य विद्यालय परिसर में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने कौशल, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को अगले बेल्ट के लिए प्रोन्नत किया गया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन बिहार स्टेट चीफ ऑफ टीएमएए-एसकेएआई एवं अररिया जिला कराटे एसोसिएशन के सह सचिव रेन्शी अधिवक्ता शमशाद अंसारी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि बेल्ट परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती, अनुशासन एवं कराटे के विभिन्न कौशलों का गहन मूल्यांकन किया गया। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों ...