अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत सुरसर नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पंप सेट जब्त कर थाना किया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचा तो खनन में शामिल लोग पंप सेट छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरसर नदी में पंप सेट के माध्यम से अवैध तरीके से बालू खनन किए जाने की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही वहां मौजूद खनन माफिया मौके से भाग निकले। पुलिस ने नदी से खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों पंप सेट को जब्त कर थाना लाते हुए मामले की सूचना खनन विभाग को दी। खनन निरीक्षक केहकशा फिरदौस ने मामले की जांच के बाद उन्होंने फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन देकर...