अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता जिले के अलग-अलग सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात व बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की रात अररिया जीरोमाइल से गुजरने वाली एबीसी नगर मार्ग पर गैयारी के समीप सीएनजी ऑटो और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल गयी है। वहीं बुधवार को बैरगाछी- कुर्साकांटा सड़क मार्ग पर रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के बोची के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक के धक्के से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।जबकि तीसरी घटना अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर मटियारी के समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।गैयारी नहर के समीप हुई हादसे में मृतक महिला रानीगंज प्रखंड के बौसी वार्ड संख्या-12 की रहनेवाले रविंद्...