अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित नौ व्यक्ति घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। घायलों में दिघली गांव का इमामुद्दीन, इमरान,अरवाज, मोहनियां गांव का रहमीना,कुजरी गांव का अमीन उद्दीन, बीबी नुरजहान, बीबी जुबैरन,मो अजहर,नाशमीन शामिल हैं। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि इलाज के बाद फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: मारपीट में नौ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...