अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता रानीगंज के भरगामा मोड़ से खजूरी सुपौल जिला सीमा के बीच अररिया से सुपौल एनएच 327 ई जर्जर हालत में है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बुधवार को इन आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और गड्ढों की अविलंब मरम्मत करने की मांग की । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले छह माह से सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह जर्जर है और समय के साथ इसकी स्थिति लगातार बदतार होती जा रही है । इसके बावजूद गड्ढों की मरम्मत नहीं होने से इस क्षेत्र के लोगों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है । लोगों ने बताया खासकर इन लगातार हो रही बारिश के कारण यह राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्डे में तब्दील हो गया है । इससे वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है । कई जगह गड्...