Araria News: अररिया में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से, तैयारी पूरी
अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। इंतजार की घड़ी खत्म। आज से शहर के खेल भवन सह इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय तीन दिवसीय चेस टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसमें सूबे के नौ प्रमंडल के 108 खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी कुमार सान्याल ने बताया कि सूबे के नौ प्रमंडल के 108 बच्चे पहुंच रहे हैं। ये बच्चे शह और मात यानी चकेमेट के जरिये अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। बताया कि रविवार की देर शाम तक अधिकांश खिलाड़ी अपने-अपने प्रभारियों के साथ अररिया पहुंच चुके हैं। बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक खिलाड़ियों के बीच इसी इंडोर स्टेडियम सह खेल भवन में होगा।
नौ प्रमंडलों के 108 खिलाड़ी होंगे शामिल अररिया में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग का चेस टूर्नामे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.