Araria News: अररिया में प्रस्तावित राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता में सूबे के 108 बच्चे दिखाएंगे जौहर
अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया में प्रस्तावित राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता में सूबे के 108 बच्चे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। नौ प्रमंडल के विभिन्न जिले से 27 प्रभारियों के साथ ये होनहार बच्चे अररिया पहुंचेंगे। अररिया जिले को मेजबानी करने का मौका मिला है। तैयारियां जोर शोर पर है। जिला खेल पदाधिकारी कुमार सान्याल ने बताया कि अररिया में 12 से 14 अक्टूबर तक राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता हो रही है। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग का अररिया में आयोजन होना है। बालिका वर्ग का आयोजन गया में होना है। बताया कि 12 अक्टूबर से शहर के इंडोर स्टेडियम सह खेल भवन में शह और मात का खेल देखने को मिलेगा। खिलाड़ी अपना-अपना बेस्ट परफोरमेंस देंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर करेगा गर्ल्स वेटलिफ्टिंग की मेजबानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.