अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: रानीगंज (अररिया), एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवनगर डहरिया में शुक्रवार को विद्यालय परिसर स्थित कार्यालय में प्रधान शिक्षक (एचएम) कुर्सी पर बैठे थे और उनके सामने टेबल पर शराब की बोतल रखी थी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद विद्यालय में स्थानीय ग्रामीण जुट गए और एचएम पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम व रानीगंज थाना के पीएसआई अभिषेक कुमार विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के टेबल पर रखी शराब की बोतल को जब्त कर एचएम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना ले आए। यह भी पढ़ें- कुर्सी पर बैठे...