अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बुधवार की शाम नगर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना,हाजत, शस्त्रागार,आगंतुक पंजी और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी व्यवस्था और सीसीटीएनएस प्रणाली की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही थाना स्तर पर रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों के अद्यतन संधारण का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को देखा ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय व सहायता मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील,सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए ...