Araria News: अररिया जिले को 942 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित
अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले में धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध चावल (सीएमआर) की आपूर्ति तथा आगामी खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों के निबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई।
सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा समीक्षा के क्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना के आलोक में सीएमआर आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की गई। विभाग द्वारा सीएमआर आपूर्ति की विस्तारित अंतिम तिथि के भीतर लंबित सीएमआर की आपूर्ति के निर्देश दिये गय हैं। यहां बता दें कि जिले में कुल 942 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 432 मीट्रिक टन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.