अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के नौ में से पांच बीडीओ का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार देर रात अधिसूचना भी जारी कर दी है। अररिया जिले के जिन पांच प्रखंडों के बीडीओ का तबादला किया गया है उसमें फारबिसगंज, कुर्साकांटा, सिकटी , पलासी और भरगामा शामिल हैं। पलासी के आदित्य प्रकाश को गोपालगंज के कुचायकोट और भरगामा के शशि भूषण सुमन को मधेपुरा के कुमारखंड, सिकटी के परवेज आलम को ओरंगाबाद के गोह प्रखंड भेजा गया है। पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी नयना पाल को कुर्साकांटा , सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय को भरगामा का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी...