अररिया, नवम्बर 3 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ डीएम विनोद दूहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएम का स्वागत पाग, शॉल एवं मिथिला पेंटिंग भेंटकर किया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: एनबीपीडीएसल ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, बेहतर कार्य करने वाले कर्मी सम्मानितस्थापना दिवस समारोह का आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्री दूहन ने कहा कि विगत 10 वर्षों में विद्युत क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। बिजली की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुगम विद्युत सेवा उपल...