अररिया, सितम्बर 27 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित परमान सभागार में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक वर्तमान कानून-व्यवस्था, लंबित आपराधिक मामलों की प्रगति और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। आईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून का राज कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश:बैठक के दौरान आईजी ने गंभीर कांडों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से हत्या, लूट, डकैती और महिला प्रताड़ना से जुड़े गंभीर मामलों के अनुसंधान की गति तेज करने का निर्दे...