अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस वाहनों के अनधिकृत पड़ाव और नियम विरुद्ध संचालन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर सोमवार को अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय, अररिया की टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर छह एम्बुलेंस वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 79,100 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनुमंडलीय अस्पताल में निजी एम्बुलेंस पर प्रशासन का शिकंजाअस्पताल परिसर में एम्बुलेंस वाहनों की ...