Araria News: अनियंत्रित सिमेंट-बालू से लदा ट्रैक्टर पोखर में पलटा, बाल-बाल बचे चालक व मजदूर
अररिया, जुलाई 7 -- Araria News: जोकीहाट(ए.सं.)। जोकीहाट थाना के काकन मटियारी पीडब्लूडी सड़क स्थित बगडहरा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सीमेंट और बालू से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर हाजी तलत महमूद के पोखर में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूर ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी में तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर बगडहरा वार्ड संख्या-10 स्थित मसीर के डिपो से सीमेंट और बालू लादकर शेरलंघा की ओर जा रहा था। इसी दौरान फुटानी चौक के समीप चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे गहरे पोखर में चला गया। पोखर में पानी का स्तर अधिक होने के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह से पानी में डूब गया, केवल उसके अगले पहिए का कुछ हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.