अररिया, सितम्बर 10 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन स्थित मुड़बल्ला चौक पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक स्कूल बैन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत छह छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे एनएच पर आवाजाही रुक गयी। बच्चों का चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अररिया आरएस थाना और यातायात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Araria News: हादसा: अररिया-फारबिसगंज एनएच स्थित मुड़बल्ला चौक की घटना। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने चालक समेत...