अररिया, सितम्बर 28 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। अनंत पूजा के अवसर पर शनिवार की शाम कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रदीप कुमार सिंह और पूर्व मंत्री विधायक विजय कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कलाकारों ने दर्शक श्रोतओं को अपनी गायिकी से भावविभोर कर दिया। सांसद ने कहा कि आधुनिक और विकसित अररिया बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। विधायक ने कहा कि सिकटी विधान सभा में सड़कों, पुल पुलिया का निर्माण किया गया है। गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ दिया गया है। लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मंच संचालन एच के सिंह ने किया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, विकास साह, श्याम मंडल, ...