अररिया, सितम्बर 10 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। बुधवार के अपरहण शहर के अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। आगामी 13 सितंबर को महावीर महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस के मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Araria News: राष्ट्रवाद की चेतना को आगे बढ़ाने का बेहतर जरिया है महावीर झंडा: एसडीओअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। वहीं कई दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की ओर से जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। करीब सात दुकानदारों से लगभग पांच हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर प्रशासन को दुकानदारों एवं स्...