Araria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से चार वर्षीय मासूम की मौत
अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही चौक के समीप बथनाहा-वीरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची की पहचान भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी उमेश चौधरी की पुत्री दीपा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम भंगही चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना गुरुवार की सुबह फुलकाहा थाना पुलिस को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.